SBI Clerk Mains Admit Card 2021: मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 01:51 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क भर्ती की मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई किया है, वह अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 से 17 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा।

एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा में  190 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा। पर फुल 200 अंक का होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ लेकर आना होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत 5,000  रिक्त पदों को भरा जाएगा। बता दें कि, इससे पहले क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट  21 सितंबर 2021 को घोषित किया गया था।

SBI Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां SBI Clerk Mains Admit Card 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा, इसे डाउनलोड कर ले। 


डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News