RBI Grade B Phase 2 : मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 01:57 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI ग्रेड B फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ग्रेड-B फेज-1 परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे फेज 2 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे परीक्षा हाल में बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को एंट्री नहीं मिलेगी।

आरबीआई ग्रेड बी 2021 फेज 2 परीक्षा का आयोजन 31 मार्च और 01 अप्रैल के बीच किया जाएगा। भर्ती अभियान के जरिए 322 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

RBI Grade B Phase 2 Admit Card : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
होमपेज पर Current Vacancies सेक्शन में जाकर एडमिट लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना विवरणा दर्ज करें। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा।
इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News