Corona Lockdown: छात्रों के लिए लॉन्च हुई नई वेबसाइट, जानें कैसे करती है काम

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्ली:  देशभर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में  केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। ये पोर्टल खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए है। इस  वेब पोर्टल के जरिये स्टूडेंट्स को हर संभव मदद पहुंचाने मिलेगी। इस पोर्टल का लाभ हर स्टूडेंट ले सकता है।

student helpline portal: Lockdown: लॉन्च हुई नई ...

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने मिलकर ये पोर्टल तैयार किया है। इसे एआईसीटीई के दो स्टूडेंट इंटर्न्स - शिवांशु और आकाश ने सिर्फ एक दिन में बनाया है। केंद्रीय मानव संसाधनव विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार शाम ये पोर्टल लॉन्च किया।

जाने कैसे करता है ये पोर्टल काम 
इस पोर्टल का नाम है स्टूडेंट्स हेल्पलाइ इंडिया मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 'ये पोर्टल मदद चाहने वालों और मदद देने वालों को एक जगह लाता है। एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। इसके जरिए आप ऑनलाइन क्लास, अटेंडेंस, एग्जाम, स्कॉलरशिप, रहना, खाना, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट के लिए हर तरह की मदद ले सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News