WBJEE 2021 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी, 22 जुलाई तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 02:53 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे wbjeeb.nic.in पर विजिट कर आंसर की चेक कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार आंसर-की में दिए गए किसी सवाल के जवाब पर 22 जुलाई 2021 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। स्टेट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 17 जुलाई 2021 को किया गया था।

WBJEE 2021 Answer Key: ऐसे चेक करें आंसर की
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध WBJEE सेक्शन में एंटर करें।
अब व्यू/चैलेंज आंसर की WBJEE 2021 लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
अपना क्रेडेंशियल दर्ज कर साइन इन करें।
आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसे डाउनलोड कर लें। 

वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को आंसर पर आपत्ति है तो वे चैलेंज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 22 जुलाई 2021 यानि कल तक का समय मिला हुआ है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की ई-काउंसलिंग शुरू की जाएगी। 

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें आंसर की


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News