JAC Result 2020- झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं के नतीजे, ये रहा लिंक

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्ली:  झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, (JAC) रांची की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जल्द जारी हो सकता है। लेकिन झारखंड बोर्ड ने कक्षा -10 और कक्षा -12 के बोर्ड परिणामों की घोषणा करने वाली एक फर्जी वेबसाइट का पता लगाया है, जिस पर आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा से पहले सप्ताह करने के लिए बनाई गई थी। फर्जी वेबसाइट (http://jacresults.in/) के उत्तर प्रदेश में बनाए जाने का संदेह था। इन सब फर्जी या वायरल न्यूज़ को ध्यान में रखते हुए  छात्र परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए झारखंड बोर्ड की वेबसाइट पर सीधा चेक करें।

PunjabKesari

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है।  झारखंड के करीब साढ़े छह लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।

झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 तक आयोजित हुई थी। दोनों परीक्षाओं में लगभग 6.25 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 

10वीं की परीक्षा में लगभग 3.80 लाख और 12वीं की परीक्षा में 2.35 लाख परीक्षार्थी शामिल थे। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2020 का आयोजन राज्य भर के कुल 1410 परीक्षा केंद्रों में किया गया था।

ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News