HRD का नाम अब हुआ शिक्षा मंत्रालय, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी दिखे बदलाव

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 10:32 AM (IST)

नई दिल्ली- मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। वहीं मंत्रालय की वेबसाइट और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सोशल मीडिया पेज को भी अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय से बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया है।

PunjabKesari

यह फैसला मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी है। वहीं अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' शिक्षा मंत्री हैं और संजय धोत्रे शिक्षा राज्य मंत्री हैं।

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव जरूरी
मोदी सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव जरूरी है ताकि भारत दुनिया में ज्ञान का सुपरपावर बन सके। शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी 'नेशनल हायर एजुकेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी (NHERA) या हायर एजुकेशन कमिशन ऑफ इंडिया' तय किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के  जरिये MHRD का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने के फैसले का स्वागत किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News