Gujarat Board 12th Science Stream Results 2021: 12th साइंस स्ट्रीम का परिणाम जारी, 3,245 छात्रों को मिला A1 ग्रेड

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:42 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- गुजरात बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा है। किसी भी छात्र को फेल नहीं किया गया है। कुल 1,07,264 छात्र जोकि परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड थे सभी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में 63,028 छात्रों और 44,236 छात्राओं ने परीक्षा पास की है।

कुल 3,245 विद्यार्थियों को ए 1ग्रेड मिला
कुल 3,245 विद्यार्थियों को ए 1ग्रेड मिला है। 15,254 छात्रों को A2 ग्रेड मिली है और 24,757 ने B1 ग्रेड हासिल की है। वहीं, 26,831 छात्रों को B2 ग्रेड मिली है। इस साल 289 छात्रों ने E1 ग्रेड हासिल की है। चार छात्रों को E2 ग्रेड मिली है। सबसे ज्यादा ए1 ग्रेड राजकोट जिले के छात्रों जिनकी संख्या 829 को मिली है।

आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार हुए रिजल्ट
बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया गया है। मूल्यांकन नीति के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट 10वीं कक्षा से लेकर अब तक की उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया गया है। गुजरात बोर्ड क्लास 12 के स्टूडेंट्स की मार्किंग 50:25:25 के अनुपात में किया है। यानी कुल 100 फीसदी में से 50 फीसदी मार्क्स स्टूडेंट के 10वीं बोर्ड एग्जाम के आधार पर दिये गए हैं। जबकि 25 फीसदी क्लास 11 के यूनिट टेस्ट और बाकी के 25 फीसदी क्लास 12 में हुए यूनिट टेस्ट के आधार पर दिए गए हैं। 

आपको बता दें कि सिर्फ स्कूल ही बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org है। इसके बाद स्कूलों द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News