WBJEE Admit Card 2021: एंट्रेंस एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 01:10 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 17 जुलाई 2021 को आयोजित किया जाएगा। 

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 में दो पेपर, पेपर 1 (मैथ्स) और पेपर 2 (फिजिक्स और केमेस्ट्री) का होता है। दोनों ही पेपर 100-100 अंक के होते हैं। बता दें कि, इससे पहले पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 का आयोजन 11 जुलाई 2021 को किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। 

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 का आयोजन बंगाल के सरकारी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन (यूजी) इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।  WBJEE 2021 प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और एडमिशन के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

WBJEE Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर विजिट करें।
होमपेज पर दिख रहे कैंडिडेट लॉगिन सेक्‍शन पर जाएं।
अब अपनी डिटेल्‍स दर्ज कर लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।
 

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News