दिल्‍ली सरकार जल्द शुरू करेगी STEM की पढ़ाई, जानें क्या हैं मकसद

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली सरकार अपने स्‍कूलों में लड़कियों के लिए STEM की पढ़ाई को शुरू करने जा रही है। बता दें कि डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को मोबाइल ऐप EY STEM Tribe के लॉन्‍च के मौके पर इस बात की घोषणा की। उन्‍होंने कहा, 'भारत में सिर्फ 2 पर्सेंट सीएओ महिलाएं हैं, 1 पर्सेंट सीएफओ महिलाएं हैं। दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की हायर सेकंडरी क्‍लासेस में 57 पर्सेंट स्‍टूडेंट्स लड़कियां हैं जबकि सिर्फ 43 पर्सेंट ही साइंस स्‍ट्रीम में हैं। 

Image result for Delhi Government Is Now Introducing Stem Education For Girls

जानें क्या हैं STEM 

Image result for stem

 

-STEM का मतलब है कि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स। इसका मुख्य मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की साइंस क्षेत्र की तरफ रुचि बढ़े। यह स्‍टीरियोटाइप टूटे कि लड़के ही साइंस लेते हैं।

-EY एक कार्पोरेट है जो कि ऐप के साथ आया है। यह ग्‍लोबल कंपनी एश्‍योरेंस, टैक्‍स, ट्रांजैक्‍शन और अडवाइजरी सर्विसेस में डील करती है। सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार लड़कियों के लिए STEM एजुकेशन को EY के साथ मिलकर शुरू कर रही है।

Image result for manish sisodia

-उन्‍होंने आगे कहा, 'EY STEM ट्राइब प्‍लैटफॉर्म के जरिए हम लड़कियों को प्रोत्‍साहित करना चाहते हैं ताकि वे 21वीं सदी की स्‍किल्‍स को हासिल कर सकें। इससे न सिर्फ भारत में बल्कि उन्‍हें बाहर भी जॉब मिलने में मदद मिलेगी।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News