BPSC Exam Calendar 2021: बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी, यहां चेक करें डिटेल

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 01:48 PM (IST)

एजुकेशने डेस्क- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस साल 2021 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से आगामी 6 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं सितंबर से आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिस्ट में एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं। 

BPSC परीक्षा कैलेंडर 2021: यहां चेक करें एग्जाम शेड्यूल

  • मोटर वाहन लिखित प्रतियोगी परीक्षा- 17 सितंबर और 18 सितंबर, 2021
  • सहायक प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा- 21 सितंबर, 2021
  • सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग परीक्षा- 21 सितंबर, 2021
  • सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 21 सितंबर, 2021
  • BPSC 67वीं प्रीलिम्स  परीक्षा- 12 दिसंबर, 2021
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी- 31 अक्टूबर 2021

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

एग्जाम की डेट में हो सकता है फेरबदल
आयोग ने 67th प्रीलिम्‍स परीक्षाओं सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। वेबसाइट पर जारी हुए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा की डेट्स अभी संभावित हैं और भविष्‍य में इनमें बदलाव भी हो सकता है। एग्जाम तारीख में अगर बदलाव होता है तो आपको वेबसाइट के माध्यम से इसका अपडेट दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News