बिहार पुलिस ने जारी किया लेडी कांस्टेबल फाइनल परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 07:05 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी सीएसबीसी (Central selection board of constable) की आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से, सीधे CSBC लेडी कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें 1 से 25 मार्च, 2021 तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए महिला पुलिस प्रकोष्ठ, बगहा को रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती  के माध्यम से बिहार पुलिस में लेडी कांस्टेबल के 454 पदों को भरा जाएगा। बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2021, 2 और 3 फरवरी 2021 को आयोजित करवाई गई थी। जिसमें कुल 1959 महिला उम्मीदवारों ने पीईटी परीक्षा में हिस्सा लिया था।

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें परिणाम

ऐसे चेक करें परिणाम
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर परीक्षा रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब एक PDF फाइल खुलेगी। इसमें अपना रोल नंबर देखें।
आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News