Bihar Police admit card: एएसआई, स्टेनो भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउन

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 12:33 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन (BPSSSC) ने एएसआई स्टेनो भर्ती परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.com पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बिहार पुलिस स्टेनो व एएसआई भर्ती परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवार ने परीक्षा में भाग लेना है वह अपने एडमिट कार्ड bpssc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेनो भर्ती परीक्षा के जरिए 174 पदों को भरा जाएगा। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

जहां पर आप क्लिक करके भी आप आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं। 
  • बिहार पुलिस बल में आशु सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने हेतु इस लिंक का प्रयोग करें' पर क्लिक करें। 
  • Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें। 
  • मांगी गई डिटेल्स डालें और सब्मिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड या प्रिंट आउट ले लें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News