जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा की आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 3 दिन का समय

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 03:14 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल, डिप्लोमा एग्जाम के लिए आंसर की जारी कर दी है। जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी जेई कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए 06 दिसंबर से 13 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी।

उम्मीदवार को अगर लगता है कि आंसर की में कोई गड़बड़ी है तो, वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए फीस जमा करवानी होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक समय दिया गया है। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्ल्कि कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें आंसर की
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
RSMSSB JE आंसर-की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News