Answer Key 2021: हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 12 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 06:00 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की पर आपत्तियां भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 तय की गई है। अंतिम तारीख बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

आयोग ने नोटिस जारी बताया कि यह केवल प्रोविजनल आंसरशीट है। उठाई गई आपत्तियों पर विचार विमर्श करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर की घोषणा की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस पुरुष कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक किया गया था। वहीं परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें आंसर-की 

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, 'कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रारंभिक आंसर-की' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एचएसएससी उत्तर कुंजी 2021 देखने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कांस्टेबल परीक्षा के लिए एचएसएससी आंसर-की 2021 स्क्रीन पर दिखेगी।
  • इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर लें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News