MPSC Prelims Answer Key 2021 : प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की आंसर-की जारी, 31 मार्च तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 12:36 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की आंसर की जारी कर दी है। स्टेट प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की थी। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें एमपीएससी की मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा।

31 मार्च, 2021 तक दर्ज कराएं आपत्ति
वहीं, उम्मीदवार को लगता है कि उनकी आंसर की गलत चेक हुई है तो वे अपनी आपत्तियां 31 मार्च, 2021 तक भेज सकते हैं। तय समय के दी जाने वाली आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। भर्ती अभियान के जरिए कुल 806 पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तयों में 475 पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए, 52 असिस्टेंट सेलेक्शन ऑफिसर के लिए और 64 पद स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं।

MPSC Prelims Answer Key 2021: ऐसे चेक करें आंसर की
MPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsc.gov.in पर जाएं।
स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 लिंक पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी। 
इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट ले लें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News