ATMA 2021 May Admit Card : एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 02:47 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: मई सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के एडमिट कार्ड आज यानि 26 मई 2021 को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मई सेशन ATMA 2021 एग्जाम में भाग लेना हैं, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मई सेशन के लिए ATMA 2021 का आयोजन 30 मई, 2021 को किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट- atmaaims.com

परीक्षा होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके परिणाम 5 जून, 2021 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन घंटे में परीक्षा होगी, एग्जाम में नेगिटिव मार्किंग होगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

ATMA 2021 May Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर जाएं।
होमपेज पर लॉगइन सेक्शन में एंटर करें।
अब एग्जाम डेट सेलेक्ट करके अपना पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News