भर्ती परीक्षा के लिए AIIMS जोधपुर ने रिलीज किए Admit Card

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 01:22 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः AIIMS जोधपुर की ओर से LDC, UDC और DEO की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। इसके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाऊनलोड किए जा सकते हैं। एम्स जोधपुर के यह एडमिट कार्ड aiimsjodhpur.edu.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। मैडीकल कॉलेज की यह भर्ती परीक्षा कम्प्यूटर पर आधारित (Computer Based Examination CBT) होगी। टाइपिंग टेस्ट से पहले यह परीक्षा ली जा रही है। इसके कुछ दिन बाद टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। 

एम्स जोधपुर का कम्प्यूटर आधारित एग्जाम कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।  


एम्स जोधपुर का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट की मदद लेनी होगी।

Step 1 - एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - aiimsjodhpur.edu.in
Step 2 - Recrutement Notice के लिंक पर क्लिक करें जो 'Recrutement' नाम से होगा।
Step 3 - इसके बाद 'Download Admit Card' पर क्लिक करें।
Step 4 - 'Submit' पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड डाऊनलोड हो जाएगा।

गौरतलब है कि तीन पोस्ट पर परीक्षा के लिए इससे पहले सेलेब्स भी जारी किया गया था जो ऑनलाइन भी उपलब्ध है। AIIMS Jodhpur recruitment test सामान्य बद्धिमत्ता, सामान्य अवेयरनेस, एपटीटियूड टेस्ट और अंग्रेजी भाषा के टेस्ट के आधार पर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News