RBI Admit Card 2021: ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 03:31 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट परीक्षा के तैयारी में जुटे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 9 और 10 अप्रैल 2021 को देश भर में तय किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

वैकेंसी डिटेल व सैलरी
भर्ती अभियान के जरिए कुल 841 पदों को भरा जाना है। जिनमें से 454 पद अनारक्षित हैं। इसके अलावा, 211 पद ओबीसी, 76 ईडब्ल्यूएस, 75 एसटी और 25 एससी के लिए आरक्षित हैं। वेतनमान - 10940-380 (4)-12460- 440(3) -13780-520(3)-15340-690 (2)-16720- 860(4) – 20160 – 1180 (3)- 23700 (20 वर्ष) एवं अन्य भत्ते

परीक्षा पैटर्न
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमें से रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी एक-एक अंक के होंगे यानी परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहें, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। 
होम पेज पर 'current vacancies' सेक्शन में जाना होगा। 
यहां ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना जिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

Direct Link आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News