हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों के 1225 पद भरे जाएंगे, जयराम सरकार ने दिए आदेश

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 02:21 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: हिमाचल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होने वाली है। जयराम सरकार ने जेबीटी शिक्षकों के 1225 पद भरने की मंजूरी दे दी है। इनमें 758 पद बैचवाइज व 467 पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के जरिए भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक शुभकर्ण सिंह ने सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को कहा है कि जिलास्तर पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसिलिग प्रक्रिया जल्द शुरू करें। 

बता दें कि बीते कई दिन से हजारों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने के इंतजार में थे। 2017 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत जेबीटी शिक्षकों की भर्ती होगी। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे। बीएड डिग्रीधारकों को जेबीटी के लिए पात्र नहीं माना गया है।

इसके अलावा, सरकार ने प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को बीते एक साल से रोके गए जेबीटी के परीक्षा परिणामों को जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 19,629 पद सृजित हैं। इनमें से 1422 पद खाली पड़ें हुए हैं। 

ये था विवाद
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने वर्ष 2018 में अधिसूचना जारी की थी। इसमें कहा गया था कि जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों को भी मौका दिया जाए। हिमाचल में जेबीटी भर्ती के लिए बने भर्ती एवं पदोन्नति नियम (आरएंडपी) इसकी इजाजत नहीं देते। सरकार ने एनसीटीई को भी पत्र लिखकर कहा था कि हिमाचल में जेबीटी के लिए जो आरएंडपी नियम है, उसके अनुसार डीएलएड ही इसके लिए पात्र हैं। 

जानें किन जिलों में कितने पद भरें जाएंगे
नई भर्ती के अनुसार, बिलासपुर में 87, चंबा में 138, हमीरपुर में 42, कांगड़ा में 268, कुल्लू में 68, लाहौल स्पीति में 16, मंडी में 102, शिमला में 120, सिरमौर में 164, सोलन में 120, ऊना में 100 पदों पर भर्ती होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News