Yogini Stolen Statue: पुराने किले की शोभा बढ़ा रही लंदन से लौटी योगिनी की मूर्ति

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : भारत की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से ही चुंबक का काम करती रही है, यही वजह है कि भारत की पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां काफी बढ़ी संख्या में चोरी की गईं जो अब विदेशों से वापस अपने देश लौट रही हैं। इन्हीं में से एक बकरी के सिर वाली मूर्ति हाल ही में 40 साल बाद लंदन से वापस आई है और अब पुराने किले के संग्रहालय की शोभा बढ़ा रही है। बता दें कि इस मूर्ति को चित्रकूट से चुराया गया था।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

योगिनी की मूर्ति 10वीं शताब्दी की दुर्लभ मूर्ति है जोकि बलुआ पत्थरों से बनी हुई है। यह पहली मूर्ति है जिसमें योगिनी का सिर बकरी का है। इस मूर्ति को बलुआ पत्थर से बनाया गया है। योगिनी की यह मूर्ति साल 1980 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लौरी ग्राम पंचायत के लोखरी गांव जोकि अब चित्रकूट जिला में पड़ता है उसके चौंसठ योगिनी मंदिर से चोरी की गई थी। साल 2021 में लंदन में भारतीय उच्चायोग को इंग्लिश कंट्री गार्डेन में योगिनी की मूर्ति होने की जानकारी मिली थी। 

इसके बाद संस्कृति मंत्रालय ने मूर्ति को वापस भारत लाए जाने की कवायद तेज कर दी थी। हालांकि पहले इस मूर्ति को राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे जाने पर विचार किया जा रहा था लेकिन विदेशों से वापस लाई गई अन्य मूर्तियों की तरह ही योगिनी की मूर्ति को भी पुराना किला संग्रहालय में रखा गया है। इसे वापस चित्रकूट के चौंसठ योगिनी मंदिर को दिया जाएगा या नहीं इस पर आखिरी डिसीजन अभी नहीं हुआ है।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News