Woman Day 2022: मनचाहा मुकाम हासिल करती हैं इन राशियों की महिलाएं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

International Womens Day 2022: औरत, स्त्री, महिला, नारीशक्ती चाहे जिन नामों से भी संबोधित करें। स्त्री सफलता का दूसरा नाम है। प्रकृति ने स्त्री का सृजन इस प्रकार से किया है कि वो समाज के हर क्षेत्र में सफतापूर्वक आगे बढ़ सकती है। हर प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए आगे बढ़ने की राह बना सकती है। ज्योतिष में धन, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य देने वाले जो ग्रह हैं, वे भी स्त्री जाति के ही हैं। राशियों के हिसाब से हर इंसान के कुछ विशेष गुण होते हैं। उसी प्रकार कुछ विशेष राशियों वाली महिलाओं में विशेष विषयों में सफलता पाने की प्राकृतिक शक्ति होती है।

PunjabKesari Woman Day

मेष: इस राशि की महिला मंगल के गुण लिए होती हैं। लीडरशिप क्वालिटी से भरपूर इनका व्यक्तित्व कमांडिंग और नेचर बॉसी भी होता है। ऐसी महिलाएं सेना, होटल, पुलिस, चिक्तिसा आदि क्षेत्रों में सफलता आसानी से प्राप्त कर लेती हैं।

वृष: कोमल ह्रदय व कला से प्रेम इनकी पर्सनैलिटी में झलकता है। फैशन, कला, गायन, फिल्म और फ्रंट फुट पर काम करने में सबसे आगे रहती हैं।

मिथुन: ऐसी महिलाएं बैंकिंग सेक्टर मैनेजमेंट लाइन लेखन संपादन और कला जगत में बड़ी सफलता हासिल करती हैं। इस राशि की स्त्रियां अपनी शब्दावली से किसी को भी आसानी से प्रभावित कर लेती हैं।

कर्क: अत्यधिक सेंसिटिव और कल्पनाशिल होने के साथ-साथ इस राशि की महिलाएं बड़ी ही दृढ़ संकल्प मजबूत पकड़ वाली किसी भी काम को अंत तक लेकर जाने वाली होती हैं। जल सेना, परामर्श, सलाहकार और अच्छी वेब डिजाइनर होती हैं।

सिंह: इस राशि की महिलाएं अच्छे कद काठी व मजबूत इरादों वाली होती हैं। ऐसी राशि की महिलाएं अधिकतर गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत होती हैं या बड़े-बड़े उद्योगों को चलाने वाली होती हैं।

कन्या: इस राशि की महिलाओं में परिस्थितियों को अपने हिसाब से ढाल लेने की बड़ी अच्छी कला होती है। करियर में ऐसी महिलाएं एम.बी.ए मैनेजमेंट या फिर से सैलून वगैरा के कामों में सफल रहती हैं।

तुला: इस राशि की महिलाएं व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सक्षम होती हैं और एक अच्छी आत्मनिर्भर व्यापारी साबित होती है।

वृश्चिक: इस राशि की औरतों में पार्टनरशिप में मुनाफा कमाने का बड़ा अच्छा गुण होता है। मार्केटिंग व ऑनलाइन बिजनेस में भी अच्छा नाम कमाते हैं।

धनु: शिक्षा व अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाने वाली स्त्रियां इसी राशि की पाई जाती हैं। सेवा भाव से समाज को अच्छा बनाना इन का सबसे बड़ा गुण होता है।

मकर: जीवन में बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से डटकर जो स्त्रियां बड़े-बड़े पदों पर पहुंचती हैं, वह अक्सर इसी राशि की होती हैं। जीवन में उनके अनुभव इन्हें बहुत ऊंचे मुकाम पर ले जाते हैं।

कुंभ: इस राशि की महिलाओं में धन संचय करने का बड़ा ही अच्छा गुण होता है। वाकपटुता के कारण ऐसी औरतें कम क्वालिफिकेशन होते हुए भी उच्च पदों पर बैठती हैं।

मीन: दूसरों की कही बातों को आसानी से समझ लेने वाली महिलाएं अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर बनती हैं। ज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी महिलाएं अच्छा योगदान देते हैं।

नीलम
8847472411

PunjabKesari Woman Day


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News