Weekly numerology (25th-31st october): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 08:15 AM (IST)

  शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोमवार के दिन संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी से बहस हो सकती है, अपने क्रोध पर काबू रखें। अभिमान में आकर किसी को कोई गलत बात न कहें। स्वाभिमान और अभिमान के मध्य के अंतर को समझें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में पिता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। गेहूं का दान न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। हालांकि सप्ताह में आगे का समय बेहतर रहेगा। किसी दोस्त से सहायता मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर की मदद से आप काम करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय बच्चों के लिए अच्छा है। पढ़ाई में उनका मन लगेगा, एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय:-  जल का अपव्यय न करें। किसी विशेष काम पर जाने से पहले गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं।  मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। किसी नए काम को शुरू करने की सलाह बन सकती है। शनिवार के दिन आपको कम मेहनत से अधिक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। सप्ताह के अंत में आप किसी रिसर्च से जुड़े विषय पर खोजबीन कर सकते हैं।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको अपनी योजनाएं पूरी करने के लिए मार्ग प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ कठिन से कठिन कार्य को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य से अंत तक का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी नए काम की शुरुआत आपको चिंता में डाल सकती है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी बुजुर्ग की सलाह अथवा परामर्श लाभदायक रहेगा। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा है, आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:-  परनिंदा से परहेज करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा है। कामकाज संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आप अपनी सूझबूझ और वाककला से अपने काम निकलवा पाने में सक्षम रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। सप्ताह के अंत में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धैर्य और संयम से काम लेने का समय है। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में समय काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन साथी से अपने मन की बात साझा करें, परेशानियों का हल मिल सकता है। काम में आपका मन कम लगेगा। आप छुट्टी लेकर घर-परिवार और जीवन साथी के साथ समय बिताने की सोचेंगे। सप्ताह के मध्य में जल्दबाजी में काम करने से बचें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता के साथ किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। आप ऑफिस में अपने काम का संतुलन बना पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में सफलता हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो लाभ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से एक स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे परंतु मन फिर भी थोड़ा चिंतित रहेगा। खर्चे अधिक होने के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है। आपका मन अध्यात्म और अन्य गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह कि शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप किसी विषय पर कुछ रिसर्च करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल रहेंगे। आपको आपकी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल होने के कारण अपने मन की बात किसी से नहीं कह पाएंगे और मन ही मन परेशान और तनाव महसूस करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी गलत संगत में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। हालांकि सप्ताह के अंत में एक बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। काले चने का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द या पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी लोहे के औजार के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों पर लेन-देन से अभी दूर रहें। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां कुछ अनुकूल होंगी। बुधवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें, अपनी ऊर्जा और उत्साह को अपने अधूरे काम पूरा करने में लगाएं। ऑफिस में सीनियर की मदद प्राप्त होगी। आपका उत्साह बढ़ेगा, आप स्वयं आगे आकर कार्यों का नेतृत्व करना चाहेंगे। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कोई विदेशी शैली या कला सीखने का मन बना सकते हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। बूंदी का प्रसाद बाटें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News