Weekly numerology (11-17th october): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कारोबार में साझेदारी और तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को भी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ ही मानहानि या कुछ लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ निजी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कामकाज को कम समय दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ कोई मतभेद हो सकता है।
उपाय:- सूर्य को जल दें। गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। उनकी एकाग्रता बढ़ेगी। पहले से चली आ रही कोई बीमारी ठीक हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई वायदा न करें। जीवनसाथी को लेकर घर के बड़ों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। बच्चे आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह औसतन सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में बढ़ोतरी और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आपके सभी कार्य और योजनाएं सफल होंगी। किसी धार्मिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, सांस से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कारोबार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप योग और आध्यात्म में रूचि ले सकते हैं। हालांकि सभी कार्य आपकी स्वयं की मेहनत से पूरे होंगे।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अभिमान वश किसी को कोई गलत बात कहने से बचें। लोग व्यर्थ ही आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। विदेशी स्तर पर दिया गया कोई पेपर पास हो सकता है। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए बेहतर रहेगा।  यात्रा सफल रहेंगी।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। यह सप्ताह कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। आप कामकाज के विस्तार के बारे में भी योजना बना सकते हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। हालांकि आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी इस सप्ताह अपने भाग्य को आजमा सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय:- कन्या को भोजन करवाकर आशीर्वाद लें। किसी किन्नर को 5 का नोट दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कामकाज की दृष्टि से मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु काम की अधिकता के कारण आप स्वयं पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए कुछ प्रतिकूल रहेगा। किसी वहम के चलते जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। हालांकि बातचीत करके और अपने मन की बात को साझा करके परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। चीजों को समय के भरोसे न छोड़े। स्वयं के प्रयास से मनचाहे फल प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी को पैसा उधार देने से बचें। नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी धर्म स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार के लिए समय अच्छा है। आप अपने काम करने के तरीके में आधुनिकता को अपनाकर तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि सफल रहेगी। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर के बड़ों से सलाह लेकर काम करें, परेशानी का हल प्राप्त होगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मित्र से प्राप्त परामर्श का अनुसरण करके लाभ ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य में खरीदारी पर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। कुछ व्यापारिक यात्रा सफल हो सकती है।
उपाय:- शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में विचारों में कुछ अस्थिरता आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्रोध में आकर किसी को अपशब्द न कहें। समय धैर्य से काम लेने का है वरना बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी महिला से बहस हो सकती है। सप्ताह के अंत में पैरों का दर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश करने से बचें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News