Weekly numerology (13-19 सिंतबर): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए थोड़ी कमजोर रहेगी परन्तु सप्ताह के अंत तक आते-आते वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। सेहत के मामले में सप्ताह उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जिस कारण बहुत से रुके काम पूरे होंगे। इस हफ्ते सोच-समझ कर पूंजी निवेश किया जा सकता है।
उपाय:- किसी से झूठा वायदा न करें।
पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतियों भरी हो सकती है परन्तु सप्ताह के अंत तक आप सभी विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लग्न से उच्च अधिकारियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय:- चांदी के आभूषण यथासंभव धारण करें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। यह सप्ताह ऊर्जा और जोश से भरा हुआ रहेगा। इस सप्ताह नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उस को अच्छे से पढ़ अवश्य लें। सोच-समझ कर संपत्ति में निवेश किया जा सकता है। कुछ जरुरी लंबित कामों को पूरा करने के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।
उपाय:- चने की दाल मंदिर में दान करें।
पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। यह सप्ताह थोड़ा सुस्ती में निकलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को समय से पूर्व खत्म करने के कारण उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति की सम्भावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा विवाद सुलझाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से बातचीत होगी, जिस से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के नवीनीकरण के लिए पैसा व्यय करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनका निर्वाह करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन के बीच कुछ समय पूर्व चल रहा विवाद समाप्त होगा। इस सप्ताह किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक रूप से मदद करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय:-  गाय को हरा चारा खिलाएं।
स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के शक और शंकाओं के कारण प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। कोई महिला मित्र आपके लिए विशेष सहयोगी साबित होगी। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार किया जा सकता है। किसी साहसिक काम में हिस्सेदार बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर पर मेहमान आ सकते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण स्वयं के ऊपर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:-  दही का दान मंदिर में करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत मूलांक 7 वालों के लिए अच्छी रहेगी। सोमवार के दिन आपको मित्रों से विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है। व्यापार और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। धैर्य से काम लें। सप्ताह के मध्य में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। यात्रा के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद अथवा प्रॉपर्टी को लेकर मतभेद हो सकता है । किसी के दबाव में आकर कोई काम करने की बजाय स्वतंत्र रूप से सोच-समझ कर आगे बढ़ें।
उपाय:-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कोई रुका हुआ काम अभी शुरू किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है परंतु आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल पाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सप्ताह के अंत का समय थोड़े मन्दे फलों वाला रहेगा। आलस्य के कारण आपके काम स्थगित हो सकते हैं। अपना समय व्यर्थ के कामों में गवाएंगे। एकदम से आया कार्य भार मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
उपाय:-  किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
काले चने का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 9 वालों के लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। विद्यार्थी पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद संगीत और नृत्य की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। समय मौज-मस्ती में अधिक बीतेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। कमर के दर्द की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ा चिंतित रहेंगे। शुक्रवार के दिन कोई नया काम शुरू करने से बचें। हालांकि आगे सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। अपने क्रोध पर काबू रखें। उतावलेपन में आकर अपने खुद के काम न बिगाड़ें।
उपाय:- व्यायाम करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News