Weekly numerology (19-25 July): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस में बॉस से कार्य की प्रशंसा प्राप्त होगी। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। अपने मन की बात को साझा करें। परिस्थितियां बेहतर होंगी। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी परंतु मन किसी न किसी चिंता को लेकर अशांत रहेगा। व्यायाम और योग को अपनाएं। पिता के साथ से कार्य सफल होंगे। उधार दी हुई धनराशि सप्ताह की शुरुआत में वापिस मिल सकती है। एकाग्रता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी को कटु शब्द न कहें, जिसका आपको बाद में पछतावा हो। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।
योग को अपनाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 3 वाले जातकों के सभी कार्य सिद्ध होंगे। सोमवार के दिन ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। आपका मन गुप्त विद्याओं को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। आप अध्यात्म और धर्म की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि गुरुवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। कोई गले से सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपनी कुछ नई गतिविधियों के कारण जीवन साथी को कम समय दे पाएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
चने की दाल मंदिर में दान दें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पिता की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में लेन-देन के स्तर पर सावधानी बरतें। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अहम निर्णय लेने से बचें। घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सप्ताह के मध्य में कार्य की शीघ्रता के कारण कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में किसी वहम को स्थान न दें। सप्ताह के अंत में आपकी योजनाएं सफल होने के योग बनते हैं।
उपाय:- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।  

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 5 वाले जातक अपने कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में सभी काम समय से पूरे होंगे परंतु मानसिक हलचल बनी रहेगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सप्ताह के अंत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। किसी महिला मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती है। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
भगवान गणेश की स्तुति करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुधवार का दिन पूरी मेहनत के साथ अपने कामों को सफल बनाने का है। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन व्यर्थ के प्रलोभन में आने से बचें। सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कोई प्रेम संबंध भी जीवन में दस्तक दे सकता है। आप खरीदारी पर या किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:-  इत्र का उपयोग करें।
वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी काम बन सकते हैं। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ कुछ मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। आपका मन योग और व्यायाम की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। व्यापार संबंधी फैसलों में घर के बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें।
काला- सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कोई जरूरी निर्णय लेने की असमंजसता में फंस सकते हैं। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। सप्ताह के मध्य में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। इस सप्ताह खर्चे बढ़ सकते हैं। घर-परिवार के लिए खरीदारी पर जा सकते हैं। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके सारे कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। पिता की सलाह से कार्य संपन्न होंगे। स्वाभिमान को अभिमान में न बदलने दें। क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य में विचारों में अस्थिरता आ सकती है। बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चले। सप्ताह के अंत में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बनती है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News