Weekly numerology (10-16 May): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 06:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस में मिली जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभा पाएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक सप्ताह के मध्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। गुरुवार का दिन सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। किसी महिला दोस्त अथवा महिला सहकर्मी के साथ बातचीत में अपने आचरण को साफ रखें अन्यथा व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होता है तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन नजरअंदाज हो सकता है। सप्ताह के अंत में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं।
उपाय:-  आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में साझेदारी में मुनाफा होगा। पिता की बातों का अनुसरण करें। किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के मध्य में वाणी पर संयम रखें। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में कुछ ऐसी असमंजसता का सामना करना पड़ सकता है जहां आप दिल और दिमाग के मध्य स्वयं को जूझते पाएंगे। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। 
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह शुभ फलप्रदायी रहेगा। किसी दोस्त अथवा भाई की सलाह से काम करते हैं तो सफलता प्राप्ति निश्चित होगी। क्रोध पर काबू रखें। मां के साथ संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। आपके कारोबार का विस्तार होगा। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। हालांकि रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। संचार माध्यम, सोशल मीडिया इत्यादि माध्यमों के चलते मन पढ़ाई से भटक सकता है। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की ओर भी आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
पीला रुमाल अपने साथ रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार संबंधी निर्णय में पैसा उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। बच्चों का मन संगीत और रचना की और हो सकता है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में किसी वहम के कारण खटास आ सकती है।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। आपको दी गई जिम्मेदारियां आप बखूबी निभा पाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। बुधवार का दिन व्यापार में तरक्की के योग लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गुरुवार का दिन थोड़ी सावधानी से बिताएं। सप्ताह के अंत का समय अच्छा बीतेगा। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी महिला मित्र से संपर्क हो सकता है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से लाभ मिलेगा।
उपाय:-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। पिता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। घर गृहस्थी की किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खर्चे अधिक बने रहेंगे। अपने समय से लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ नियम बनाएंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में समय काफी खुश मिजाजी और लापरवाही के अंदाज में बीतेगा। घर में साज-सज्जा का काम करवा सकते हैं। स्वयं के लिए कुछ खरीद सकते हैं। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कोई गुप्त रोग की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। 
गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। पिता की सलाह आपकी सफलता में मुख्य भूमिका निभाएगी। वाणी एवं भावुकता पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत का समय जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक है। व्यापार सम्बंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपके स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मन की बात दूसरों को बताने में असहाय महसूस करेंगे।
उपाय:- काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 
कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। त्वचा संबंधी कोई विकार उत्पन्न होता है तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। मेहनत करने से न घबराएं। देर से ही सही परंतु शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार संबंधी मीटिंग सफल होंगी। किसी महिला सहकर्मी अथवा महिला मित्र से बातचीत करते हुए व्यवहार एवं चरित्र पर नियंत्रण रखें, अन्यथा व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। पैरों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- काले चले दान करें। 
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। समाज सेवा के काम में भागीदार बनेंगे। किसी साहसिक कार्य में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलेगी। कुछ जिम्मेदारियों के चलते स्वयं की इच्छाओं को दबाना पड़ेगा। बुधवार के दिन किसी उच्च अधिकारी के साथ से आपका काम बनेगा। विचारों में चल रही उथल-पुथल में स्थिरता आएगी। सप्ताह के अंत का समय सूझबूझ के साथ बितेगा। व्यापार संबंधी कोई निर्णय सोच-समझ कर लें। व्यर्थ के क्रोध के कारण जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है।
उपाय:- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। 
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News