Weekly numerology (11-17 January): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:41 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी मिले-जुले फल लेकर आएगा। सप्ताह की शुरूआत का समय शुभ रहेगा। उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। कार्य सफल होंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। इस समय के फल कुछ मंदे रहेंगे। पिता की सेहत का ख्याल रखें। कार्यालय में उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सप्ताह के अंत में सरकारी काम बनेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना बनती है। बड़ों के साथ वैचारिक  मतभेद हो सकता है। आपके स्वभाव अथवा वाणी का रूखापन सामने वाले को आहत कर सकता है।
उपाय:-  सूर्य को जल दें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  इस सप्ताह सोमवार व मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे, बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी, सप्ताह के मध्य में बहन के साथ किसी प्रकार का विवाद संभव है। पत्नी अथवा मां के मध्य अनबन हो सकती है। आप सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ-साथ मानसिक तनाव महसूस करेंगे। परिस्थितियों के दबाव में आकर कोई गलत निर्णय न लें। वृद्ध व्यक्तियों को पैरों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय:- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार व कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपका मन बाहर घूमने-फिरने, कला नृत्य संगीत आदि की तरफ आकर्षित हो सकता है। आप किसी रचना के क्षेत्र से जुड़े हैं तो शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहतर है। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी लगन व सूझबूझ से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर जल दें।
केसर का तिलक करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। भावुकता में आकर कोई वायदा न करें। कोई ऐसा काम न करें जिसकी वजह से आपके  घर के बड़े आपसे नाराज हों। पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल होगा। आपको आपके कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ आपके वैचारिक मतभेद को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मांस-मदिरा का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों को सप्ताह के शुरुआत में परिस्थितियां आपने प्रतिकूल प्रतीत होंगी। आप मन मस्तिष्क के मध्य एक संघर्ष में फंसे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। मंगलवार का दिन विशेष शुभ है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय सावधानी से बिताएं। पुलिस विभाग अथवा कोर्ट-कचहरी के संपर्क में आना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:-  फिटकरी से दांत साफ करें।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरूआत मंदी रहेगी। गृहस्थ सुख में कमी आ सकती है। त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। घर के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप इन सब चीजों से दूर कुछ दिन घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। सप्ताह के अंत में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अधिक खर्च के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है।
उपाय:-  वस्त्रों का दान न करें।
जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसतन सकारात्मक रहेगा। सोमवार के दिन आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपका मन ज्योतिष विद्या अथवा आध्यात्म की ओर हो सकता है। कुछ सरकारी काम पूरे पथ भटकाव के कारण होते रह सकते है इसलिए आपको अपने मूल्यों से समझौता न करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत का समय जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना कर बिता सकते हैं। जमीन-जायदाद अथवा प्रॉपर्टी संबंधी किसी सिलसिले में अपनों से बहस हो सकती है।
उपाय:-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह काफी मिलेजुले फल लेकर आया है। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। घर में माता-पिता के साथ कोई अनबन हो सकती है। मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। आपको सफलता के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। किसी प्रलोभन में न आएं। सप्ताह के अंत का समय दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रविवार को पिता के साथ कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के प्रबल योग बनते हैं। आप किसी शोध क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। बल बुद्धि के मध्य एक अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे। सप्ताह के अंत के समय में आपका ध्यान स्वयं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। आप अपने लिए खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान पक्ष चिंता का कारण बन जाता है। भाई से प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद होने की संभावना बनती है।
उपाय:-  पीपल के वृक्ष को जल दें।
हनुमान मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News