Weekly numerology (26 october-1 November): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 06:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को इस सप्ताह के शुरुआत में ऑफिस में बॉस के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। कोई दोस्त विशेष मददगार साबित होगा। आपके व्यवहार में अहं अथवा ज़िद में बढ़ावा हो सकता है। इन्हें त्याग देने में भलाई है। सप्ताह के मध्य का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आप कोई विदेशी तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ तनाव भरी हो सकती है। आप को जिम्मेदारियों के बढ़ने का एहसास होगा। मन अकारण ही विचलित रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियों में सुधार आएगा। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी व कार्य करने में मन लगेगा। माता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। धन प्राप्ति के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। सप्ताह के अंत में व्यापारी लेन-देन में सतर्कता बरतें।
उपाय:- काली उड़द की दाल का दान करें।
चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह मेहनत ही सफलता की कुंजी साबित होगी। कार्य सिद्ध होने के योग बनते हैं, अपने स्तर पर पूर्ण परिश्रम करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। सप्ताह के अंत में प्रत्येक चीज़ में सम्पूर्णता खोजने के चक्कर में कुछ कामों में विलंब से हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। क्रोध अथवा वाणी पर संयम रखें। कोई रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।
उपाय:- पीला रुमाल साथ रखें।
पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। किसी लड़ाई झगड़े के चलते पुलिस विभाग तक का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि उन्हें अभी के लिए स्थगित कर दें। सप्ताह के मध्य में कारोबार सम्बन्धी कोई बड़ा फैसला न लें। किसी लालच या प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। आप किसी शोध के क्षेत्र से जुड़े हैं तो समय अनुकूल है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- काले व नीले रंग का परहेज करें।
हनुमान जी की उपासना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बने रहेंगे। हालांकि आप बेमन से खरीदारी करेंगे। आपको चाहिए कि जहां दिमाग से काम हो सकता है वहां बल व पद का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में बॉस या किसी सीनियर से विशेष सलाह या मदद मिल सकती है। जबकि मन कुछ परेशान रहेगा। आप किसी कविता की रचना कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपके दिमाग में बहुत से विचार जन्म लेंगे। आत्म-मंथन व शांत मन से परिस्थितियों का आंकलन करने से निर्णय लेने में सहायता होगी। किसी फैसले पर पंहुचने के लिए पिता की मदद ली जा सकती है।
उपाय:- किसी कन्या को भोजन करवाकर कुछ उपहार दें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार- चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी मौज-मस्ती में बीतेगी। आप स्वयं के लिए खरीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी हो सकती है। कोई गुप्त रोग होने की संभावना है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। घर का माहौल कुछ तनाव भरा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान दें।
मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय सावधानी से बिताएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए खास सतर्कता बरतें। बच्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है। क्रोध में आकर सन्तान को अपशब्द न कहें। सप्ताह के मध्य में सरकारी काम बन सकते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। आपका रुझान ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद की संभावना बनती है। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह के अंत में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं।
उपाय:- काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।
केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। हफ्ते की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यवसाय सम्बन्धी नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी रिश्तेदार की मदद करेंगे। बुधवार और गुरुवार को किसी छोटी से बात को ले कर परिवार में मतभेद हो सकता है। कारोबार में अनिश्चितता आ सकती है। सप्ताह के अंत तक कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम सभी को नज़र आएगा।
उपाय: लोहे का दान करें।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत जोश भरी रहेगी। ऋण से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आप के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कोई नया निवेश न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, किसी प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय: मीठा खा कर घर से निकलें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News