''वीजा गोड'': 100% गारंटी के साथ हल करते हैं वीजा Problems

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2017 - 10:15 AM (IST)

हैदराबाद के चिलकुर में बालाजी मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि यहां वीजा मांगने वालों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस मंदिर को वीजा टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की 'वीजा गोड' के रुप में पूजा की जाती है। यह मंदिर सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार अौर रविवार को ही खुलता है। इस मंदिर में भगवान विष्णु जी की पूजा होती है। इस मंदिर की स्थापना आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व हुई थी। कहा जाता है कि हर महीने इस मंदिर में करीब 5 लाख भक्त भगवान के दर्शनों हेतु आते हैं। 

 

मंदिर में भक्तों से किसी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती। वीजा चाहने वाले भक्त यहां भगवान के चरमों में केवल एक नारियल अर्पित करते हैं। उसके बाद भगवान की प्रतिमा की 11 परिक्रमा लगाते हैं। कहा जाता है कि बस इतना करने से ही भक्तों को वीजा मिल जाता है। वीज मिलने के बाद भक्त को मंदिर की 108 परिक्रमा लगानी होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News