विजयादशमी 2019ः रावण से जुड़े ये रहस्य नहीं जानते होगें आप

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 03:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि के अगले दिन भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसीलिए दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन लंकापति रावण का प्रतिकात्मक दहन किया जाता है। इसी के चलते आज हम आपको रावण के बारे में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप में से कोई जानता होगा। 
PunjabKesari
रावण सारस्वत ब्राह्मण पुलस्त्य ऋषि का पौत्र और विश्रवा का पुत्र था। ऋषि पुलतस्य ब्रह्मा जी के 10 पुत्रों में एक थे अर्थात रावण ब्रह्मा जी का पड़पौत्र था। 

रावण की शक्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने नवग्रहों को अपने बस में कर रखा था। पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण शनि ग्रह को कुछ समय के लिए बंदी भी बना कर रखा था। 

बता दें कि रावण को इस बात की जानकारी थी कि उसकी मौत विष्णु के अवतार के हाथों ही लिखी हुई है। साथ ही वह यह भी जानता था कि भगवान विष्णु के हाथों मरने से ही मोक्ष की प्राप्ति होगी। 
PunjabKesari
रावण तीनों लोक का स्वामी था। रावण इंद्र लोक से लेकर भूलोक तक कब्जा किये हुए था। बता दें कि वाद्य यंत्र वीणा की खोज रावण ने ही की थी। इसके साथ ही ज्योतिषशास्त्र में रावण संहिता को सबसे महत्वूर्ण ज्योतिष पुस्तक माना जाता है और इसकी रचना खुद रावण ने ही की थी। 

कहा जाता है कि रावण जैसा विद्वान अब तक घरती पर नहीं हुआ। यही कारण है कि जब रावण मृत्यु शैया पर लेटा हुआ था तब भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण के पास भेजा था ताकि राजपाट चलाने और नियंत्रण के गुर सीख सकें। 
PunjabKesari
रावण को रावण नाम भगवान शिव ने दिया था। रावण का अर्थ होता है जो तेज आवाज में दहाड़ता हो। उसे दस सिरों की वजह से दशग्रीव भी कहा जाता है जो उसकी अद्भुत बुद्धिमता को दर्शाता है। 

रावण 64 कलाओं में निपुण था, जिसके कारण उसे असुरों में भी सबसे ज्यादा बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News