विदुर नीति:जिनके पास है ये चीजें, वे होते हैं किस्मतवाले

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2017 - 12:19 PM (IST)

महर्षि वेद व्यास द्वारा लिखित महाभारत ग्रंथ में बहुत सारे पात्र विद्यमान हैं। इस गाथा में विदुर जी अपना विशेष स्थान रखते हैं। कहने को तो यह दासी पुत्र थे लेकिन वेद-वेदान्त में पारंगत अत्यन्त नीतिवान थे। अपने ज्ञान के बल पर इन्होंने अपना विशेष स्थान बनाया और विदुर नीति नामक एक ग्रंथ की रचना करी। इस ग्रंथ में बहुत सारी नीतियों का वर्णन किया गया है, जो जितनी उपयोगी कल थी उतनी आज भी हैं। विदुर के अनुसार जिनके पास ये बातें होती हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। 

अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भर्या प्रियवादिनी च।
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड् जीवलोकस्य सुखानी राजन्।।


जिस व्यक्ति के पास आय के पर्याप्त साधन होते हैं, वह खुशहाल जीवन यापन करता है। धन के अभाव में व्यक्ति खुश नहीं रहता। उसके परिवार को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन के बिना व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता  है। जिसके पास आय के साधन होते हैं उसे स्वयं को भाग्यशाली समझना चाहिए। 

रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार पड़ने से व्यक्ति की मानसिक अौर शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता अौर उसे कई प्रकार की परेशानियों को झेलना पड़ता है। निरोगी काया वाला व्यक्ति हर कार्य को अच्छे से कर सकता है इसलिए वह भाग्यशाली होता है। 

वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री मीठा बोलती है मां सरस्वती उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे अौर कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा होता है। अच्छी वाणी बोलने वाली पत्नी के पति भाग्यशाली होते हैं। 

जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी होती है, वह मनुष्य सौभाग्यशाली होता है। अच्छी संतान कुल का नाम रोशन करती है। वहीं कुपुत्र कुल का नाश कर देता है। जिसकी संतान उसकी हर आज्ञा का पालन करती है वह सबसे सुखी इंसान होता है। 

ज्ञान ही एक ऐसा धन है जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। इंसान की सबसे बड़ी दौलत ही ज्ञान है। छल अौर बल से मनुष्य का सब कुछ छीना जा सकता है लेकिन ज्ञान सदैव व्यक्ति के साथ रहता है। विपरीत परिस्थितियों में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय के साधन बना सकता है। जिसके पास ज्ञान है उससे बड़ा भाग्यशाली इंसान अौर कोई नहीं होता है।

एक स्त्री ही घर को स्वर्ग या नरक बना सकती है। अच्छे स्वभाव अौर आचरण वाली स्त्री सदैव प्रसन्न रहती है। जिससे घर में प्रेम का माहौल बना रहता है। जिस व्यक्ति के पास ऐसी पत्नी होती है वह भाग्यशाली होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News