क्या आपको भी नींद नहीं आती, तो यहां इसका कारण

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 02:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
क्या आपको नींद नहीं आती? क्या आप सारी-सारी रात जागकर बिताते हैं? क्या अपनी इस परेशानी से पर काबू पाने में सक्षम नहीं हो रहे? क्या आप इसका कारण नहीं जा पा रहे? अगर आपका इनमें से कोई एक भी प्रश्न है तो आज हम आपको इनका उत्तर ज़रूर देंगे। इस संदर्भ के बारे में हिंदू धर्म के महाकाव्य महाभारत में विदुर जी द्वारा कुछ ऐसी बातें बताई गई है। जो आपके उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर हो सकती हैं। बता दें महाभारत युद्ध के समय धृतराष्ट्र जब अधिक व्याकुल होते थे तो वो अपने प्रधानमंत्रो महात्मा विदुर को बुलाते थे। एक बार जब वे बहुत ज्यादा परेशान थे तो उन्होंने अपनी व्याकुलला को दूर करने के लिए विदुर को बुलाया और बताया कि उन्हें नींद नहीं आ रही। जिसके बाद विदुर ने उन्हें चार ऐसे लोगों के बारे में बताया जिन्हें नींद नहीं आती।
PunjabKesari, Vidur Niti, Mahatma Vidur, महात्मा विदुर, विदुर नीती, महाभारत, Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति सूत्र
आइए जानते हैं उन 4 लोगों के बारे में-
महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को बताया कि जब किसी व्यक्ति के मन में कामभाव जागृत होता है तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। जिसका मतलब हुआ कि उस इंसान की नींद हमेशा उड़ा रहती है जब वो अपनी काम भावना की तृप्ति नहीं कर पाता।

आज कल के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसका कोई दुश्मन नहीं होगा। कुछ लोग तो अपने शत्रुओं को हराने में सफल हो जाते हैं तो वहीं कुछ लोग उनसे भयभीत रहते हैं।

विदुर कहते हैं  कि जिस व्यक्ति का शत्रु उससे अधिक ताकतवर होता है, उसकी रातों को नींद उड़ जाती है। क्योंकि वह हर समय अपने शत्रु से बचने की तरकीब सोचता रहता है। इस कारण उसका मन अशांत रहता है और आराम नहीं मिलता है।
PunjabKesari, Vidur Niti, Mahatma Vidur, महात्मा विदुर, विदुर नीती, महाभारत, Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति सूत्र
जिस व्यक्ति से सब छीन लिया जाता है उसका सुकून चला जाता है। वह हर समय अपने नुकसान और भविष्य में उसकी भरपाई की चिंता में लगा रहता है। यही कारण है उनकी नींद उड़ जाती है।

जो व्यक्ति किसी दूसरे के धन या संपत्ति को चुराता है, वह रात को सो नहीं पाता। उसे हर समय नई चोरी करने और पुरानी वाली चोरियों के कारण पकड़े जाने का डर रहता है। यही कारण है कि ऐसे व्यक्ति की नींद हराम हो जाती है।
PunjabKesari, Vidur Niti, Mahatma Vidur, महात्मा विदुर, विदुर नीती, महाभारत, Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति सूत्र


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News