Vidur Niti: धन के मामले में ऐसे लोगों पर कभी न करें भरोसा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 03:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाभारत में कई ऐसे पात्र भी शामिल हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम बात करेंगे महात्मा विदुर के पात्र की, उन्होंने अपने जीवन काल में विदुर नीति की रचना की, जिसमें कई ऐसी बातों के बारे में बताया है, जो आज के समय में भी लोगों के काम आ सकती हैं। उन्होंने अपनी नीतियों के जरिए हमेशा धर्म का पालन करते हुए सही सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि धन एक वस्तु होती है जो केवल भरोसे वाले व्यक्ति को ही दी जानी चाहिए, वरना कोई भी उसका दुरुपयोग कर सकता है।
Follow us on Instagram
श्लोक
येऽर्थाः स्त्रीषु समायुक्ताः प्रमत्तपतितेषु च। 
ये चानार्ये समासक्ताः सर्वे ते संशयं गताः ॥
Follow us on Twitter
आलसी इंसान के हाथ कभी धन नहीं सौंपना चाहिए क्योंकि इससे सर्वनाश हो सकता है। क्योंकि आलस व्यक्ति को कोई भी काम सही से नहीं करने देता। ऐसे लोग हमेशा काम को पूरा करने में टाल मटोल करते रहते हैं या फिर दूसरों लोगों को काम सौंप देते हैं। 
PunjabKesari
विदुर नीति के अनुसार बदमाश व्यक्ति को भी धन नहीं देना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार ऐसे किसी भी व्यक्ति को धन नहीं सौंपना चाहिए जिसकी नीयत में संदेह हो, क्योंकि ऐसा इंसान धन का गलत इस्तेमाल करके आपको मुश्किल में डाल सकता है।

दुष्ट इंसान को भी धन नहीं सौंपना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति से धन जब आप वापस मांगेंगे तो आपको वो वापस नहीं मिलेगा। 
PunjabKesari
विदुर नीति के अनुसार स्त्रियों को भी धन देने से बचना चाहिए क्योंकि इनका मन चंचल होता है। ऐसे में कई बार वे उत्साह में ये नहीं समझ पातीं कि धन कहां खर्च करना है और कहां नहीं? ऐसे में फिजूल खर्च होने की संभावनाएं बनी रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News