2020 में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 06:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2020 सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जोकि कुंडली में स्वराशि में विराजमान हैं। मंगल का स्वराशि का होना रूचक महायोग बना रहा है जिसके होने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं। वाहन का सुख प्राप्त होता है। राशि के स्वामी होने के कारण सेहत के मामले में भी आपको इनका लाभ मिल सकता है।

छोटे भाई-बहनों के भविष्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। मानसिक चिंताएं अधिक हो सकती हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में भी सुख मिलेगा। प्रेम विवाह के भी योग आपके लिए बन सकते हैं। पिछले रूके हुए कार्य, धन के लेन-देन संबंधी प्रक्रियाएं आगे बढ़ेंगी। परिवार के लोगों के साथ मधुरता बढ़ेगी। घर में कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। गुरु पुन: मकर राशि में आ जाने से पुन: आपके कार्यों, आपके पराक्रम में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देने लगेगा। अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि वाले अपने पूरे साल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News