वृष राशि में जाकर मार्गी हुए शुक्र, 12 राशियों पर दिखाएंगे ऐसा असर

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 06:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज गुरुवार यानि 25 जून को शुक्र ग्रह वृष राशि में मार्गी हो गए हैं। इसके साथ ही 6 वक्री ग्रहों का योग भी खत्म हो जाएगा। बता दें शुक्र का ये परिवर्तन दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर हुआ है। विभिन्न ज्योतिषियों की इस पर अपनी अलग अलग राय निकल कर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अकेले शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं जो प्राणियों के जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि जनमानस पर इसका प्रभाव कैसा पड़ेगा और साथ ही जानेंगे 12 राशियां इससे किस हद तक प्रभावित होंगी।  
PunjabKesari, Venus transit on 25 june, Venus transit, 12 Zodiac Signs, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Effect of Venus Transit, Astrology in hindi, venus transit 2020, venus transit June 2020
मेष - 
माना जा रहा है इस राशि के लिए शुक्र का ये परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान इनके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा है जो भी काम करेंगे सफल होंगे।  

वृष - 
शुक्र आपके लिए सामान्य फल देने वाला माना जा रहा है, आपक कुंडली में इसकी स्थिति शुभ व लाभप्रद मानी जा रही है। परंतु हो सकता है आपको दैनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन - 
आप लोगों के लिए समय खास ध्यान रखने वाला। हर काम संभलकर करना होगा। तो वहीं इस राशि के विवाहित लोगों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। तो वहीं अनमैरिड लोगों के जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं, प्रेम-प्रसंग में विवाद के योग बनेंगे 

कर्क - 
कर्क राशि वालों को अपने तमाम तरह के ज़रूरी कामों में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा नौकरी पेशा वालों लोगों के लिए भी समय खास है। नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनका रिजल्ट अच्छा होगा।  
PunjabKesari, Venus transit on 25 june, Venus transit, 12 Zodiac Signs, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Effect of Venus Transit, Astrology in hindi, venus transit 2020, venus transit June 2020
सिंह - 
आप लोगों के सभी रुके हुए कामों में एक बार फिर से गति आ सकती है। आप ने किसी काम को करने के लिए जितना समय तय किया है, उसमें सारे काम पूरे होंगे। अगर आप ने किसी को उधार दिया है तो इस परिवर्तन के शुभ परिणाम के चलते धन वापिस मिल सकता है।

कन्या - 
इस राशि के जातकों को घर-परिवार के साथ-साथ समाज में भी मान-सम्मान मिलेगा। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मैरिड लोगों के जीवन में प्रेम बना रहेगा और समय सुख रहेगा। जितना हो सके समय का मौका फायदा उठाएं। 

तुला - 
तुला राशि वालों के जिन लोगों का धन किसी के पास फंसा हुआ है, शुक्र की शुभ दृष्टि के चलते इनके अपना धन वापिस मिल सकता है। इसके अलावा इस राशि के लोगों को अपने अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। 

वृश्चिक - 
आप लोगों के लिए भी समय सामान्य है। उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच की वजह से आपके सभी काम जल्दी पूरे होंगे। साथ ही धन लाभ के भी योग हैं। 

धनु - 
आपके भी सभी कार्यों में वृद्धि की संभावना नज़र आ रही है। परंतु बता दें आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तो वहीं हो सकता है आपको अपनी आशा के अनुरूप सफलता न मिल पाएगी।
PunjabKesari, Venus transit on 25 june, Venus transit, 12 Zodiac Signs, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Effect of Venus Transit, Astrology in hindi, venus transit 2020, venus transit June 2020
मकर - 
मकर वालों आपके लिए भी शुक्र बेहतर स्थितियां बनाने वाला है, आपको अपनी उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। तो वहीं आपने जो भी पुरानी योजनाएं बनाई हैं, वो अब आपके लिए लाभदायक साबित होंगी ।

कुंभ - 
कुंभ वालों को अपने व्यापार में किसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है यानि व्यापारिक कार्यों में तरह की तरह  रुकावटें आएंगी। अपने पार्टनर से हर बात सोच-समझकर करें वरना विवाद हो सकता है।

मीन - 
इस राशि के सभी जातकों को शुक्र लाभ देने वाला है। इस दौरान इनकी अपने पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। तो वहीं कार्यों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही साथ धन लाभ होने के भी आसार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News