शुक्र होंगे उच्च, किन राशियों के लिए खुलेंगे धन, सुख और समृद्धि के द्वार

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 02:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र को इंडियन एस्ट्रोलॉजी में कला, प्रेम, सौंदर्य, जीवनसाथी व भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। भरणी, पूर्वाफाल्गुनी व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों के स्वामी शुक्र देव को दैत्यों का गुरु माना जाता है। दैत्य गुरु शुक्र मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। दैत्य गुरु शुक्र की शुभता जीवन में मकान, गाड़ी और सुख व समृद्धि देती है। इनकी अशुभता दांपत्य में कटुता के साथ-साथ सांसारिक सुखों में कमी और पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम लाती हैं। शुक्र देव बुध, शनि और चंद्रमा ग्रह से मैत्री रखते हैं, वहीं दूसरी ओर सूर्य व मंगल इनके शत्रु माने जाते हैं। शुक्र का गोचर यानी राशि परिवर्तन जीवन में बहुत खास असर डालता है। शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में मंगलवार 16.04.19 की अर्ध रात्रि 01 घण्टा 18 मिनट पर प्रवेश होगा और शुक्रवार 10.05.19 शाम 07 घण्टा 19 मिनट तक मीन राशि में स्थित रहेंगे। तो चलिए जानते हैं उच्च के शुक्र का ये गोचर द्वादश राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।

PunjabKesariमेष: शुक्र के बारहवें भाव में गोचर से फॅमिली लाइफ अच्छी रहेगी। आत्मबल बढ़ेगा व विरोधी परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मिलन होगा। जीवनसाथी से चल रही तकरार खत्म होगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। लग्जरी में वृद्धि के कारण खर्च बढ़ेंगे।
उपाय: गाय को उबले हुए चावल डालें।

वृष: शुक्र के ग्यारहवें भाव में गोचर से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की बचत होगी। सोशल प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। स्टूडेंट्स को कंपटीशन में सक्सेस मिलेगी। विदेश जाने के योग हैं। लवमेट से रोमांस बढ़ने के योग हैं।
उपाय: महालक्ष्मी पर चावल की खीर चढ़ाएं। 

मिथुन: शुक्र के दसवें भाव में गोचर से नौकरीपेशा लोग ज़्यादा बिज़ी रहेंगे। बौद्धिक कौशल से सामाजिक और व्यवसायिक छवि बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। विदेशी स्रोतों से मुनाफ़ा होगा। परिजनो से रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: सफ़ेद गाय को रोटी खिलाएं।

कर्क: शुक्र के नवें भाव में गोचर से आय में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिलने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई-बहनों से लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदने के योग हैं। लवमेट खुलकर दिल की बात शेयर करेगा। 
उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं।

सिंह: शुक्र के आठवें भाव में गोचर से कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अधिकारीयों से मतभेद होने के योग हैं। पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम आएंगी। मेंटल टेंशन रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के योग हैं। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। 
उपाय: महालक्ष्मी की कर्पूर जलाकर आरती करें।

कन्या: शुक्र के सातवें भाव में गोचर से जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद होने के योग हैं। सेहत बिगड़ सकती है। बाहर का भोजन करने से बचें। बिज़नेस पार्टनर से नोक-झोंक के योग हैं। 
उपाय: महालक्ष्मी पर गुलाब का फूल चढ़ाएं।

तुला: शुक्र के छठे भाव में गोचर से पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मैरिड लाइफ में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवन में स्थिरता आएगी। साहस में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कानूनी पचड़े से दूर रहें।
उपाय: गुलाब के फूल पर कर्पूर जलाकर महालक्ष्मी की आरती करें।

PunjabKesariवृश्चिक: शुक्र के पांचवें भाव में गोचर से लवर के प्रति झुकाव महसूस करेंगे। लव मैरिज पक्की हो सकती है। टीचर्स को अच्छी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई के प्रति झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में लगन से प्रमोशन के योग बनेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। 
उपाय: छत या बालकनी में सुगंधित तेल का दीप करें।

धनु: शुक्र के चौथे भाव में गोचर से फॅमिली लाइफ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स बुरी संगति में पड़ सकते हैं। हर तरह के नशे से दूर रहें। 
उपाय: शिवलिंग पर सफ़ेद चंदन चढ़ाकर मस्तक पर तिलक करें।

मकर: शुक्र के तीसरे भाव में गोचर से प्रॉफ़ेशनल कामों के लिए सराहना मिलेगी। बॉस खुश रहेंगे। नौकरी बदलने के प्रयास सफल रह सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। छोटे भाई-बहन की हेल्थ बिगड़ने के योग हैं।
उपाय: देवी मंदिर में मखाने की खीर चढ़ाएं।
सूर्य का राशि परिवर्तन : इन राशियों की दोगुनी हो जाएगी सैलरी (VIDEO)
कुंभ: शुक्र के दूसरे भाव में गोचर से घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। वाणी में मिठास रहेगी। आर्थिक तंगहाली के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पारिवारिक वाद-विवाद के संकेत हैं। ड्राइविंग करते समय अलर्ट रहें दुर्घटना के योग हैं।
उपाय: शिवलिंग पर दही की लस्सी चढ़ाएं।

मीन: शुक्र के पहले भाव में गोचर से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए टाइम बहुत अच्छा रहेगा। बेवजह का दिखावा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। हेल्थ के लिए टाइम अच्छा है। नशे से दूर रहें। 
उपाय: किसी सुहागन को गुलाबी कांच की चूड़ीयां भेंट करें।

PunjabKesariआचार्य कमल नंद लाल kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News