भविष्यफल: धनु को छोड़ते हुए शुक्र, किसके दुर्भाग्य का करेंगे सफाया

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 08:07 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 12.01.18 चंद्र वृश्चिक राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: दुर्भाग्य से मुक्ति हेतु देवी लक्ष्मी पर कमल गट्टे चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय मनस्विने नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से दुर्भाग्य दूर होता है।

    
मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी व खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।


वृष: गुड न्यूज़ मिलेगी। बिजनैस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।  


मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।


कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।


सिंह: लंबित सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इंकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।


कन्या: रोजगार में तारीफ होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे।


तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 


वृश्चिक: सामाजिक कार्य में योगदान देंगे। मांगलिक में हिस्सा लेंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का तत्काल प्रतिफल मिलेगा।


धनु: कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझेगा। गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 


मकर: रिलेशनशिप में मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफेशन पर भी ध्यान दें। इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी।


कुंभ: विरोधीयों से झड़प होगी। दिन बेकार जाएगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे।
 

मीन: कारोबार में गुड न्यूज मिलेगी। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News