इन चीज़ों को Gift करने से बदल सकता है आपका भाग्य

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 06:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तोहफ़ों का लेन-देन तो आज कल बहुत आम हो चुका है। ये प्रथा बहुत समय से चली आ रही है। मगर इस प्रथा से जुड़ी एक ऐसा बात है जिसका ध्यान रखना हर किसी के ज़रूरी है। अब आप सोचेंगे कि भला किसी को गिफ्ट देते समय कौन सी बातें ध्यान में रखनी ज़रूरी हो सकती हैं। तो बता दें वास्तु शास्त्र में इस बारे में अच्छे से वर्णन किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को किसी को भी कोई गिफ्ट देते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वास्तु की दृष्टि से क्या वो तोहफ़ा ठीक है या नहीं।
PunjabKesari, Vastu basic tips, Vastu dosh, Home Vastu tips, Vastu exchanging gift, Vastu tips in hindi, Vastu for home, vastu for house, vastu for money, Home vastu, Kundli tv, ghar ke vastu dosh, punjab kesari
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ वस्तुओं को गिफ्ट में देना काफी अच्छा माना गया है। इन चीज़ों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होती है। वास्तु ने ऐसी चीजों को अच्छा माना है जिनके होने से स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बने। इसलिए ऐसी ही चीज़ें गिफ्ट की जाती हैं।

तो चलिए जानते हैं वास्तु के नजरिए से कौन सी चीज़ें किसी को गिफ्ट में देने से उसकी लाइफ में सकरात्मकता आती है-

वास्तु के अनुसार अगर हम किसी को हाथी गिफ्ट करते हैं तो ये अच्छा होता है। क्योंकि हाथी की गति सधि हुई होती है और उम्र अधिक होती है। इसलिए माना जाता है कि जहां हाथी हो वहां स्थिरता और सधी हुई गति में प्रगति होती है। किसी भी शुभ प्रसंग में हाथी या हाथी का जोड़ा देना या पाना बहुत ही शुभ होता है। 
PunjabKesari, Vastu basic tips, Vastu dosh, Home Vastu tips, Vastu exchanging gift, Vastu tips in hindi, Vastu for home, vastu for house, vastu for money, Home vastu, Kundli tv, ghar ke vastu dosh, punjab kesari
घोड़े ऊर्जा का प्रतीक हैं। सात घोड़े सूर्य के रथ के प्रतीक हैं, जो सात रंगों की किरणों के प्रतिनिधि भी माने जाते हैं। सात सफेद घोड़ों की जोड़ी फेंगशुई में शुभ मानी जाती है। सात सफेद घोड़ों का शो-पीस या तस्वीर गिफ्ट में देने या किसी से मिलने पर आय के साधन बढ़ने लगते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गणेश जी की मूर्ति की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। इस कारण दो तरफ मुंह वाले गणपति उपहार में देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का शमन होता है। ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसके दोनों तरफ गणेशजी बने हों, यह उपहार में देने से या पाने से कई शुभ फल मिलते हैं। 

अगर मिट्टी से बना कोई बरतन या शो-पीस गिफ्ट करना हो तो भी शुभ माना जाता है। मिट्टी को ऊर्वराशक्ति यानि उपजाऊ शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस तरह ये गिफ्ट हमारी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।

चांदी का ज्योतिष और वास्तु दोनों में काफी महत्व है। चांदी में रोगों से लड़ने की शक्ति होती है, स्कीन से जुड़ी समस्याओं में भी काम आता है। चांदी समृद्धि के साथ ही स्वास्थ्य की प्रतीक भी मानी जाती है। चांदी का सिक्का या वस्तु देने या पाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
PunjabKesari, Vastu basic tips, Vastu dosh, Home Vastu tips, Vastu exchanging gift, Vastu tips in hindi, Vastu for home, vastu for house, vastu for money, Home vastu, Kundli tv, ghar ke vastu dosh, punjab kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News