घर की खिड़कियों के लिए हैं ये Vastu Tips

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 12:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
घरों में स्थित खिड़कियों को हम सिर्फ रोशनी और हवा आने का माध्यम मानते हैं,लेकिन इसके साथ-साथ खिड़कियां जीवन में सुख-समृद्धि भी लाती है। वहीं वास्तु विज्ञान के हिसाब से खिड़कियों की संख्या सहीं हो तो घर में बरकत होती है। इसके साथ ही एक बात ध्यान में रखनी होती है कि इनकी संख्या सम होनी चाहिए- जैसे 2 ,4 ,6 ,8 ,10 इत्यादि। आज हम आपको वास्तु के हिसाब से बताएंगे कि खिड़की की सही दिशा व संख्या क्यो होनी चाहिए। 
PunjabKesari
वास्तु में खिड़कियों के लिए दिशा भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार घर की पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर दिशा में खिड़कियों का होना लाभकारी माना गया है। 

दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है अतः इस दिशा में खिड़कियां बनवाने से बचना चाहिए। अगर इस दिशा में खिड़कियां बनाना जरूरी हों तो इन्हें कम से कम खोलें।
Follow us on Twitter
घर की खिड़कियों को शुभ प्रभाव के लिए हमेशा साफ़ और स्वच्छ रखें और कोशिश करें कि घर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां हों, ऐसा करने से चुंबकीय चक्र पूरा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार बना रहता है।
PunjabKesari
हवा और रौशनी के लिए खिड़की का आकार जितना बड़ा हो उतना अच्छा माना गया है। इन्हें खोलते या बंद करते समय किसी भी तरह की आवाज़ नहीं होनी चाहिए, वरना ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं।

पूर्व दिशा सूर्यदेव की दिशा है अतः इस दिशा में खिड़कियां अधिक होनी चाहिए। इस दिशा में बनी हुई खिड़कियों से न केवल सूरज की पहली किरण प्रवेश करती है बल्कि इस रोशनी के साथ घर में सौभाग्य भी प्रवेश करता है। इससे परिवार के सदस्यों को यश और तरक्की मिलती है। 
PunjabKesari
उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है इस दिशा में खिड़कियां रखने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।
Follow us on Instagram
शुभ एवं सकारात्मक परिणामों के लिए खिड़की के बाहर की तरफ छोटे-छोटे पौधे गमलों में लगाकर रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News