नए साल पर घर लाएं ये खास चीज़ें फिर देखिए कमाल

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 03:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह दिवाली आती ही हर कोई अपने घर को सजाने संवारने में लग जाता है। ठीक उसी तरह नए साल को अच्छा बनाने के लिए इसके आने से पहले इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। नए साल को लेकर हर किसी की यही कामना होती है कि नया साल अपने साथ उनके जीवन में केवल खुशियां ही खुशियां लाएं। तो अगर  भी अपने नए साल यानि 2021 को अच्छा बनाने चाहते हैं, तो इस अवसर पर अपने घर में आगे बताई जाने वाली चीज़ों को अपने घर को ज़रूर लाएं। क्योंकि वास्तु और फेंगशुई शास्त्र में इन चीज़ों को बहुत ही खास बताया गया। बल्कि कहा जाता है इन चीज़ों को घर में लाने से जातक का जीवन सुखी, संपन्न तथा समद्धिशाली बन जाता है।

तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो चीज़ें-

पिरामिड
वास्तु के अनुसार नए साल के शुभ अवसर पर व्यक्ति को अपने घर में तांबा, पीतल, पत्थर या फिर धातु का पिरामिड रखना चाहिए। अगर इनमें से कोई भी पिरामिड घर में रखना संभव न हो तो लकड़ी का पिरामिड भी रखा जा सकता है। कहा जाता है इसे घर में रखने से वास्तु दोष जैसे समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
PunjabKesari, Vastu Tips for new year, Vastu Tips for new year 2021, vastu shastra tips, vastu tips in hindi, vastu tips for house, vastu for home, vastu for house, vastu for home entrance, Pyramid, Wind Chimes, laughing buddha
विंड चाइम
आमतौर पर घरों के बाहर विंड चाइम लगे देखे पाए जाते हैं। कहा जाता है बहुत कम लोग हैं जो जानते हैं कि इसे लगाने से कई फायदे होते हैं। जी हां, विंड चाइम को लगाने से न केवल घर के आकर्षित बनता है बल्कि इसे लगाने से घर का वातावरण शुभ होता है। इसलिअ वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इन्हें घर के उस स्थान पर लगाना चाहिए जहां से हवा अंदर आती हो ताकि जब हवा इसे छूकर घर के अंदर प्रवेश करें तो ये आपस में टकराकर पावन घंटी का स्वर पैदा करें।

क्रिस्टल बॉल्स
इसके बाद आती है, जिन्हें फेंगशुई में आर्थिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में क्रिस्टल बॉल्स हो तो, वहां नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती। क्योंकि ये अपने आसपास की नैगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समाकर सकारात्मक का ऊर्जा का संचार करती हैं।
PunjabKesari, Vastu Tips for new year, Vastu Tips for new year 2021, vastu shastra tips, vastu tips in hindi, vastu tips for house, vastu for home, vastu for house, vastu for home entrance, Pyramid, Wind Chimes, laughing buddha
लाफिंग बुद्ध
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ माना जाता है। नए साल के मौके पर इसे घर लाने से जातक क जीवन सुख-समृद्धि बढ़ती है साथ ही साथ घर में खुशियां का आगमन होता है। इसे न केवल घर में बल्कि आफिस में भी रखा जा सकता है।

धातु कछुआ मछली व तीन टांगो वाला मेढ़क
वास्तु के अनुसार धातु का बना कछुआ, मछली तथा तीन टांगों वाले मेंढक को भी घर में रखने से जातक का भाग्य खुल जाता है, जिससे जीवन में हर तरह की खुशी और सफलता मिलने लगती है। 

PunjabKesari, Vastu Tips for new year, Vastu Tips for new year 2021, vastu shastra tips, vastu tips in hindi, vastu tips for house, vastu for home, vastu for house, vastu for home entrance, Pyramid, Wind Chimes, laughing buddha

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News