Vastu Tips: अपने घर में खुशहाली को करें Invite, संवर जाएगा भविष्य

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu shastra tips for good luck: कई बार ऐसा होता है कि घर में किसी चीज की कमी नहीं होती, लेकिन कलह-कलेश बना रहता है। आपसी प्रेम नहीं रहता। कई बार तो तरक्की ही रुक जाती है। पैसा आता है पर टिक नहीं पाता। रोग-दुख आदि घेरे रहते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो पर इनकी वजह वास्तु भी होता है। वास्तु शास्त्र तो यही कहता है। वास्तु के 15 अहम नियम इस प्रकार हैं :

PunjabKesari Vastu Tips
Follow These Vastu Tips At Your Home
मुख्यद्वार को साफ-सुथरा रखें। यहां रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
घर में मंदिर स्थापित है तो वहां धूप आदि दें।
रसोई घर को साफ रखें। हमेशा पहली रोटी गौ माता के लिए निकालनी चाहिए।
सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं करें।
सूखे फूल घर में नहीं रखने चाहिए।
मकान में कभी भी 3 दरवाजे एक ही रेखा में नहीं होने चाहिए।
तवे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारने चाहिए।
 
PunjabKesari Vastu Tips
घर के दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली से परिपूर्ण चित्र लगाना चाहिए।
घर में टूटी-फूटी वस्तुएं, कबाड़ नहीं रखना चाहिए।
घर में गोल किनारों के फर्नीचर शुभ माने गए हैं।
घर में टपकने वाले नल नहीं होने चाहिए।
तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में या पूजा स्थान के पास होना चाहिए।
काले रंग की नेमप्लेट नहीं लगानी चाहिए।
उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है।
बाथरूम को हमेशा साफ रखें। पानी की बर्बादी न करें। यहां से बदबू नहीं आनी चाहिए।
PunjabKesari Vastu Tips

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News