आर्थिक परेशानी से बचने के लिए घर में कभी न लाएं ये चीज़ें

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 01:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अपने जीवन में शांति पाना तो हर कोई चाहता है और सुखी जीवन के लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय करता है। लेकिन कई बार जान-अंजाने में इंसान कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे कि उसके घर से सुख-शांति चली जाती है। ऐसा भी माना गया है कि अगर घर में हमेशा कलह का ही माहौल रहता हो तो वहां वास्तु दोष भी इसके पीछे की वजह हो सकता है। वास्तु दोष किसी भी कारण और किसी भी वस्तु में हो सकता है। जैसे कि हर इंसान अपने घर को सजाने के लिए कोई न कोई वस्तु लेकर आता है। जिससे कि घर ग्रह प्रभावित होते हैं और परिवार के हर सदस्य को इसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से घर में कौन सी चीज़ें नहीं लानी चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
वास्तु के हिसाब से घर की रसोई में दूध कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। औसा माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए दूध को हमेशा ढ़क कर ही रखना चाहिए। 

घर में कभी भी बोनसाई और कंटीले पौधे नहीं लाने चाहिए। इससे घर में नकरात्मकती फैलती है और वास्तु बिगड़ता है। 

घर में रामायण और महाभारत की घटनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों को नहीं लगाएं। घर के उत्तर पूर्वी भाग में भारी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। यह नकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है और रोग एवं मानसिक परेशानियों को बढ़ाता है।

अगर आपके घर में लोहे की आलमारी है तो उसे कभी भी बिस्तर के पीछे न रखें। यह भी ध्यान रखें कि लोही की चीजें आपके बिस्तर पर नहीं होनी चाहिए। 

घर के बीच में पानी की टंकी, हैंडपंप, घड़ा या दूसरे जल के स्रोत नहीं होने चाहिए यह आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है।
PunjabKesari, kundli tv
धन संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति के लिए डूबते हुए जहाज की तस्वीर घर में नहीं रखें। दान और पूजा के लिए घर में लाई गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News