वास्तु के इस उपाय से दूर होगी पैसों से जुड़ी तंगी

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 12:47 PM (IST)

कहते हैं कि अगर घर में हर काम को लेकर बाधा आ रही हो तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। जिसके निवारण के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। हमारे दैनिक जीवन में जिन वस्तुओं का उपयोग होता है, उन वस्तुओं को किस प्रकार से कहां रखा जाए इसका विचार वास्तु शास्त्र से किया जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजों का होना अशुभ माना जाता है और यहीं चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं। चलिए आगे जानते हैं उन चीजों के बारे में-
PunjabKesari
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। अगर हैं तो उन्हें तुंरत मंदिर से हटा दें।

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम
वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब आइटम घर में पड़े-पड़े कबाड़ बन जाते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
PunjabKesari


टूटा हुआ कांच
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का कांच टूटा हो तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा कांच वास्तु दोष लेकर आता है।

खराब घड़ी
वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर पर रुकी या खराब पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
PunjabKesari
टूटा हुआ फर्नीचर
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर पर टूटा फर्नीचर वास्तु दोष को जन्म देता है। घर में टूटी खाट या पलंग रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News