Vastu: घर में रखी ये चीज़ें देती हैं नुकसान!

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 02:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर किसी के घर में ऐसा कई प्रकार का सामन होता है जो उपयोग में नहीं आता। ऐसे में यह सारा सामान सिर्फ घर की जगह को घेरता है। मगर वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पड़ी ऐसी चीज़ों जो कम उपयोग में आती है उनका अपना असर होता है। जी हां, इतना ही नहीं घर में रखी जाने वाली हर छोटी-बड़ी चीज़ का अपना अच्छा बुरा प्रभाव होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में होना बर्बादी का कारण बनती है। वास्तु विशेज्ञ बताते हैं कि घर में रखी कुछ वस्तुएं वहां रहने वाले लोगों के मानसिक जीवन व स्थास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालती हैं। इसलिए कहा जाता है कि ऐसी वस्तुओं को घर से निकाल देना चाहिए व उपयोगी चीज़ों को उचित जगह पर रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीज़ों जिन्हें घर में सही तरीके से न रखने पर बुरा प्रभाव झेलने पड़ते हैं। 

घर में दवाइयों का होना आवश्यक होता है, परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इन्हें घर में सही जगह पर न रखा जाए तो इसका घर में रहने वाले लोगों पर बहुत बुरा होता है। इसलिए बताया जाता है कि घर में एंटीबॉयोटिक दवा या दवाइयों के लिए उचित स्थान होना चाहिए। वरना इससे दिमाग में हमेशा नेगेटिवीटी बनी रहती है। 

अक्सर देखा जाता है कि कई बार लोग टॉयलेट या वॉशरूम साफ करने के लिए एसिड की बोतल रखते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना हानिकारक होता है। इसलिए इस किसी भी हालात में यहां नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टॉयलेट क्लिनर शोप को भी टॉयलेट में उचित स्थान पर अर्थात ही दूर रखना चाहिए। 

वास्तु के अनुसार घरों में कीटनाशक खाद या दवाइयां होती हैं जो कि बहुत ही खतरनाक होती है। इन्हें भी उचित स्थान पर ही रखें। घर में मच्छर मारने, चूहा मारने और अन्य तरह के कीड़े मकोड़े मारने की जहरीली दवाएं होती हैं। वास्तु शास्त्री बताते हैं कि इन्हें अच्छे से पैक करके उचित स्थान पर ही रखना चाहिए।

कई बार देखने में मिलता है कि में अधिक रोशनी के लिए ढेर साले बल्ब लगा दिए जाते हैं। मगर बहुत कम लोग ये जानते हैं वास्तु के अनुसार प्रकाश की अधिकता के चलते भी आंखों के अलावा भी मस्तिष्क को बहुत नुकसान होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News