घर की छत पर रखें ये सामान, कुबेर खोलेंगे धन के भंडार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Roof Vastu Tips For Home: जिस प्रकार से घर का वास्तु जीवन से जुड़े सुख-दुख, उपलब्धि, सफलता-असफलता, पारिवारिक शांति, कलह, धन, साधन सब पर अपना नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव डालता है। उसी प्रकार से घर की छत भी वास्तु शास्त्र का ऐसा हिस्सा है, जिसे अक्सर हम भूल जाते हैं या अधिकतर लोग इस पर ध्यान नहीं देते। मैंने कई घर ऐसे देखें है, जो कि बिलकुल वस्तु के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में बने होने के बाद भी उस घर में आपसी क्लेश, धन का अभाव, व्यापार में हानि होती रहती है। जब उनके घर की छत का निरीक्षण किया तो पाया कि समस्या का असली कारण यहां से ही शुरू है। सुनने में बहुत आश्चर्यजनक बात है कि केवल छत पर कुछ छोटी-छोटी वस्तुएं स्थापित करने से न केवल धन लाभ प्राप्त होगा और कई ऐसी चीजें हैं, जो घर की छत पर पड़ी हैं तो धन के भंडार भी खाली हो जाएंगे। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Vastu for Roof
Vastu tips for terrace garden: घर की छत को शनि का कारक माना गया है। जब घर की छत को गन्दा रखते हैं तो इसका प्रभाव आपके व्यापार पर पड़ता है। घर की छत साफ होनी चाहिए। छत पर कभी भी कबाड़ न रखें उसे स्टोर न बनाएं। घर की छत आपकी सफलता का वह मुकाम होती है, जिस पर पहुंच कर आप अपने आर्थिक और सामाजिक स्तर को आंकते हैं। यदि छत साफ-सुन्दर और ऊंची होगी तो आर्थिक और सामाजिक स्तर उतना ही सुदृढ़ होगा।

अपार धन प्राप्ति के लिए चीनी की एक खाली बोरी अपनी छत पर रख दें। फिर देखें कुबेर कैसे अपने धन के भंडार खोल देंगे।

PunjabKesari Vastu for Roof
छत पर पानी का टैंक तो अक्सर होता है परन्तु यह अगर उत्तर या उत्तर पश्चिम में रखा हो तो धन का प्रवाह बना रहेगा।

जिन लोगों को विदेश यात्रा सम्बन्धी दिक्कत आ रही हो वो घर की छत पर काले और सफेद तिल बिखेर दें। जल्द ही विदेश यात्रा में सफलता मिलेगी।

PunjabKesari Vastu for Roof
             
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News