घर में "Positive Energy" लाने के लिए फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 06:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for positive energy at home: कई लोग घर बनाते समय वास्तु का ख्याल रखते हैं लेकिन लिविंग रूम यानी बैठक को भूल जाते हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो निर्माण के बाद लिविंग रूम की सजावट वास्तु अनुसार करनी चाहिए। इससे वहां पॉजिटिव एनर्जी आती है। लापरवाही बरतने पर घर में वाद-विवाद और क्लेश होता रहता है। इन बातों का रखें ध्यान :

PunjabKesari Vastu for positive energy at home

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Vastu for positive energy at home

लिविंग रूम में ज्यादा खिड़कियां होनी चाहिएं। इससे कमरे में सकारात्मक शक्ति का संचरण होता है।

लिविंग रूम में कभी भी रोने, दु:ख-क्लेश से संबंधित तस्वीर न लगाएं। इससे घर में नकारात्मक शक्ति आती है।

बिजली से चलने वाले उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। आप इस दिशा में अलमारी बनवा सकते हैं। साथ ही दक्षिण की दीवार पर टी.वी. लगाएं।

लिविंग रूम में फर्नीचर यानी टेबल और कुर्सी की ऐसी व्यवस्था करें कि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं, इस कमरे का उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।

घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए रोजाना शाम को दीपक जरूर जलाएं।

PunjabKesari Vastu for positive energy at home

घर से ‘हटा’ दें ये चीजें
टूटे शीशे, चश्मे और देवी-देवताओं की मूर्तियां घर पर न रखें। इन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। जानकारों के अनुसार इनसे घर में नकारात्मकता यानी नैगेटिविटी बढ़ती है।

किसी भी तरह के युद्ध की तस्वीरें भी घर में नहीं लगानी चाहिएं। इससे घर में कलह का माहौल बनता है। ये तस्वीरें पारिवारिक और मानसिक सुख-शांति के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं।

बहुत से लोग घर को सजाने के लिए बहते हुए झरने की तस्वीर लगाते हैं। ये देखने में आकर्षक तो लगती हैं लेकिन इन्हें घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में धन और समृद्धि अधिक समय तक नहीं रहती है।

शिव जी के तांडव नृत्य के प्रतीक हैं नटराज लेकिन यह विनाश के भी प्रतीक हैं इसलिए इनकी मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए। अगर आप कला या नृत्य के क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो इसे अपने अभ्यास के कमरे में ही रखें।

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिएं। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधों को हटा दें।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News