वसंत पंचमी के दिन घर में लाएं ये चीज़ें और फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 03:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का पर्व बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी भी करते हैं। इस साल ये पर्व आज यानि 29 जनवरी को मनाया जा रहा है। वसंत पचंमी केवल हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि ज्योतिष की नजर से भी खास मानी जाती है। कहते हैं कि इस दिन घर में कुछ चीज़ों को लाने से बरकत बनी रहती है और साथ ही घर का माहौल भी ठीक रहता है। 
PunjabKesari
वीणा देवी सरस्वती की सबसे पसंदीदा वस्तु है। इसे आज के दिन घर में लाने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। शास्त्रों में भी इसी बहुत ही पवित्र माना जाता है। 

ये बात तो सब जानते ही हैं कि हंस देवी सरस्वती का वाहन है, जिसके कारण इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हंस की तस्वीर या शो-पीस घर के ऐसे कोने में रखना चाहिए, जहां घर के हर सदस्य की नजर इस पर पड़ती रहे। 
Follow us on Twitter
भगवान की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले फूल बहुत ही खास भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कमल का फूल बहुत अहम होता है। हर दिन की बजाए किसी एक दिन कमल के फूल का प्रयोग पूजा में करना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है। 
PunjabKesari
मोर पंख कई देवी-देवताओं से संबंधित होता है और इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे बच्चों के स्टडी रूम में रखना चाहिए। 
Follow us on Instagram
विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना के लिए वसंत पंचमी का दिन बहुत ही खास होता है। वैसे तो हर किसी को इसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए। लेकिन आज के दिन माता की आराधना के लिए उनकी प्रतिमा को घर में लाना चाहिए। इससे जीवन में हर काम में सफलता मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News