वैष्णो देवी: शारदीय नवरात्रों में खुलेगा स्वर्णिम प्राकृतिक गुफा का द्वार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:32 PM (IST)

शास्त्रों की बाते, जानें धर्म के साथ
कटड़ा: शारदीय नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो प्राकृतिक गुफा का देवी भवन में नमन करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भवन की सजावट के साथ-साथ स्वर्णिम प्राकृतिक पवित्र गुफा के द्वार को खोला जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस स्वर्णिम प्राकृतिक गुफा के द्वार को आगामी नवरात्रों पर श्रद्धालुओं को समॢपत किया जाएगा जिसके बाद से श्रद्धालु इस स्वर्णिम प्राकृतिक पवित्र गुफा के द्वार के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को बोर्ड प्रशासन द्वारा इस स्वर्णिम द्वार का आधिकारिक तौर पर चित्र भी जारी किया गया।
PunjabKesari, Vaishno Devi Vaishno Devi Golden natural cave, Vaishno Devi Yatra, Trikuta mata, त्रिकुटा माता
इस स्वर्णिम द्वार के निर्माण में 1000 किलो तांबा, 1000 किलो चांदी व 10 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। जिसके निर्माण हेतु दिल्ली व उत्तर प्रदेश से आई विशेष कारीगरों की टीम द्वारा इस प्रोजैक्ट को अंतिम रूपरेखा दी जा रही है। इस स्वर्णिम प्राकृतिक प्रवेश द्वार पर नौ देवियों सहित अन्य देवी-देवताओं के चित्र भी अंकित किए जा रहे हैं। इस स्वर्णिम प्राकृतिक गुफा के प्रवेश द्वार के निर्माण का फैसला बोर्ड प्रशासन द्वारा 64वीं बोर्ड मीटिंग में लिया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News