Mauni Amavasya 2021: आज की रात है खास, रखें कुछ विशेष चीजों का ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magha Amavasya 2021 Date, Importance, Rituals and Significance: आज मौनी अमावस्या है। आने वाले समय में भाग्य का साथ और घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। अमावस्या को सूर्य और चन्द्र का मिलन होता है और दोनों एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से चन्द्रमा को मन का कारक देव माना जाता है। अमावस्या की रात चन्द्रमा लुप्त हो जाता है। जिन जातको की नकारात्मक विचारधारा होती है, ऐसे जातको पर नकारात्मक शक्तियां अपना प्रभाव जल्दी डालती हैं। अमा‍वस्या की रात भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्यों की रात मानी जाती है क्योंकि इस रात में यह शक्तियां अधिक सक्रिय और बलवान हो जाती हैं। अमावस्या की रात विशेष सावधानी रखें।  

PunjabKesari Magha Amavasya
Mauni Amavasya Dos, Donts and What to Donate on Magh Amavasya : मौनी अमावस्या पर रखें कुछ विशेष चीजों का ध्यान

PunjabKesari Magha Amavasya
किसी भी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सांझ ढले पीपल अथवा बड़ के पेड़ का पूजन करें तथा देसी घी का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Magha Amavasya
Worship tips for magha amawasya: तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें विशेषकर शराब का क्योंकि अमावस्या के दिन शराब पीने से शरीर पर ही नहीं, भविष्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari Magha Amavasya
What to Donate on Magh Amavasya: पुराणों के अनुसार अमावस्या तिथि के देव पितृ माने जाते हैं इसलिए इस दिन पितरों के नाम का शुद्ध शाकाहारी भोजन किसी जनेऊधारी ब्राह्मण को अर्पित करें। अगर संभव न हो तो खीर ही अर्पित कर दें।

PunjabKesari Magha Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News