आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल- 10 जुलाई 2022
punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 08:47 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
today's birthday prediction:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 10 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होती हैं। इनको अपने जीवन में मान सम्मान और आदर प्राप्त होता है। इन लोगों का रवैया काफी रौबदार होता है। मूलांक 1 वाले लोगों के चेहरे पर एक अद्भुत तेज देखने को मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों में सब परिस्थितियों को देख परख कर एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं इन्हें स्वतः ही सत्ता, अधिकार, नेता या प्रबंधक जैसे पद प्राप्त हो जाते हैं। जिनका ये लोग बखूबी वहन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग सबकी सुन लेते हैं परंतु निर्णय अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार ही लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ अधिक स्नेह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष व्यापार के नजरिए से शुभ रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी। इस साल आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश ना करें। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें अन्यथा बाद में मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितम्बर के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग समय से अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। लेखन और प्रकाशन से जुड़े हुए व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर पाएंगे। अक्टूबर के महीने में अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवंबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियों के कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। फरवरी के महीने में धन अधिक खर्च होगा। सरकारी लाभ हो सकता है। मार्च के महीने में अपने खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय आपकी सूझबूझ और निर्णय लेने की नीति पर निर्भर करता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। बड़ों की सलाह लेकर काम करें सफलता मिलेगी। मई के महीने में नए काम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि कोई बड़ा निवेश ना करें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
सूर्य को जल दें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व चंद्रशेखर को सौंपा ये दायित्व